New BPL LIST 2019 | बीपीएल सूची में अपना नाम देखें | राशन कार्ड लिस्ट

BPL List 2019: क्या आप जानते हैं की आप खुद से ही ऑनलाइन bpl list देख सकते हैं और पता लगा सकते हैं की new bpl card list (राशन कार्ड) में आपका नाम है या नहीं। दोस्तों बहुत लोगो को इस बात की जानकारी नहीं होता है की वो खुद ही अपना नाम bpl लिस्ट में सर्च कर सकते हैं। अगर आप भी देखना चाहते हैं अपना नाम bpl सूची तो इस पोस्ट को पूरा जरुर पढ़ें।

bpl list ration card suchi

BPL card क्या है ये तो आप भली भांति जानते ही होंगे। अगर नहीं जानते तो चलिए थोडा सा मैं इसके बारे में बता ही देता हूँ- bpl card एक प्रकार का राशन कार्ड होता है जो देश के उन नागरिको को दिया जाता है जो गरीबी रेखा के निचे आते हैं यानि जो गरीब परिवार होते हैं। मुख्य रूप से राशन कार्ड तीन प्रकार के होते हैं अन्त्योदय राशन कार्ड, bpl राशन कार्ड और apl राशन कार्ड।

bpl का मतलब होता है below proverty line (गरीबी रेखा से निचे) और apl का मतलब होता है above proverty line (गरीबी रेखा से ऊपर)। अब बात आती है की कौन नागरिक गरीबी रेखा से निचे और कौन गरीबी रेखा के ऊपर ये कैसे तय होता है? तो इसका जवाब है जिन नागरिको की वार्षिक आय 50000 रूपये से कम होती है वो गरीबी रेखा से निचे वाली श्रेणी में आते हैं और ऐसे नागरिक bpl ration card के योग्य होते हैं।

दूसरी तरफ जिन नागरिको की वार्षिक आय 50000 रूपये से ज्यादा होती है वे गरीबी रेखा से ऊपर वाली श्रेणी में आते हैं और ऐसे नागरिक apl ration card के योग्य होते हैं। तीसरा होता है अन्त्योदय राशन कार्ड। ये उन नागरिको के लिए होता है जिनका वार्षिक आय निश्चित नहीं होता है, जो अत्यंत गरीब होते हैं, जो बुजुर्ग होते है।

ये तो रही ration card के बारे में कुछ जरुरी जानकारी पर अब बात आती है की खुद से घर बैठे राशन कार्ड में या कह सकते हैं की apl list और bpl list में अपना नाम कैसे देख सकते हैं और कैसे पता कर सकते हैं की हमारा नाम new bpl list में है या नहीं? इसकी जानकारी step by step मैं निचे दे रहा हूँ। तो चलिए आते हैं अपने मुख्य topic की ओर-

BPL LIST 2019 के फायदे

राशन कार्ड या कह लीजिये bpl card और apl card बहुत ही जरुरी दस्तावेज है जिसका जरुरत अनेक कामो में पड़ता है। खास करके इस दस्तावेज का इस्तेमाल सरकारी काम काज में किया जाता है राज्य सरकार और केंद्र सरकार द्वारा चलायी जाने वाली अनेको प्रकार के योजनाओ का लाभ उठाने के लिए। bpl card list के मुख्य फायदे इस प्रकार हैं-

  • यदि आपके पास voter id नहीं है पर आपके राशन कार्ड में आपका भी नाम है तो आप इस दस्तावेज का इस्तेमाल id proof के रूप में कर सकते हैं।
  • new bpl list में आप घर बैठे नाम चेक कर सकते हैं और देख सकते हैं की राशन कार्ड में आपका नाम है या नही।
  • अगर आपका नाम bpl list में नहीं हुवा तो आप ऑनलाइन bpl card के लिए आवेदन भी कर सकते हैं।
  • अगर आपका नाम bpl लिस्ट में है तो आप कई सरकारी योजनाओ का लाभ उठा सकते हैं और बिलकुल सस्ते दामो में राशन जैसे चावल, गेहूं, नमक, तेल आदि मिलता है।

BPL Suchi में नाम देखें | New BPL List | Ration Card List

bpl list में नाम देखने के कई सारे तरीके हैं पर मैं सबसे पहले एक आसान सा तरीका बता रहा हूँ। MGNREGA Convergent Planning list में आप ये देख सकते हैं की किसका किसका नाम bpl list में सामिल है और किसका नहीं है। इसके लिए निचे दिए step को फॉलो करें-

Step 1. सबसे पहले link पे क्लिक करके वेबसाइट पे चले जाइये-
https://mnregaweb2.nic.in/netnrega/dynamic_account_details_ippe.aspx

Step 2. अब निचे दिए गये इमेज की तरह एक page खुलेगा जिसमे आपको अपना state, disctrict, block और पंचायत select कर लेना है और फिर निचे दिए गये submit बटन पे क्लिक करना है।

bpl list

submit करते ही आपके सामने उस select किये गये पंचायत का लिस्ट खुल जायेगा जिसमे आप अपना नाम चेक कर सकते हैं। नाम के साथ साथ कुछ जरुरी details भी देखने को मिलेगा जैसे unique id, family id, category आदि।

new bpl suchi 2019
 Note –  हो सकता है की जब आप इस website पे जाके जैसे ही अपना state select करेंगे तो एक error page खुल जायेगा जिसमे लिखा होगा “The Values specified are wrong, Please enter Proper values”। ऐसी स्तिथि में आपको मैं bpl लिस्ट में नाम देखने का दूसरा तरीका निचे बता रहा हूँ जिससे आप आसानी से bpl suchi देख सकेंगे।

STATE WISE BPL LIST | बीपीएल सूची में नाम खोजें

क्योकि bpl list में नाम search करने के कई तरीके हैं इसलिए एक तरीका ये भी है की आप state wise bpl list देख सकते हैं। आज सारे काम ऑनलाइन हो रहे हैं, सब कुछ इंटरनेट से जुड़ चूका है इसलिए हर state के लिए और अलग अलग विभाग का वेबसाइट होता है जहाँ से नागरिक जरुरत के काम आसानी से कर सके और कोई भी जानकारी प्राप्त कर सकें।

आप चाहे किसी भी राज्य से क्यों न हो आसानी से उस राज्य का bpl list निकल सकते हैं और अपना district, block, पंचायत आदि select करके अपना नाम चेक कर सकते हैं। सभी राज्यों का bpl लिस्ट अलग अलग website पे मौजूद है पर खबरिए नहीं मैं आपको उन सभी website का नाम भी बता रहा हूँ।

State

BPL Thresholds

Link

मध्य प्रदेश

1,47,23,864

View List

राजस्थान

1,31,36,591

View List

झारखण्ड

60,41,931

View List

महाराष्ट्र

2,29,62,600

View List

तमिलनाडु

1,75,21,956

View List

गुजरात

1,16,29,409

View List

आन्ध्र प्रदेश

1,22,70,164

View List

छतीसगढ़

57,14,798

View List

कर्णाटक

1,31,39,063

View List

मणिपुर

5,78,939

View List

गोवा

3,02,950

View List

त्रिपुरा

8,75,621

View List

उत्तर प्रदेश

3,24,75,784

View List

अरुणाचल प्रदेश

2,60,217

View List

दादरा & नागर हवेली

66,571

View List

हरयाणा

46,30,959

View List

केरल

76,98,556

View List

मेघालय

5,54,131

View List

जम्मू & कश्मीर

20,94,081

View List

अंडमान & निकोबार
आइसलैंड

92,717

View List

दमन & दिउ

44,968

View List

हिमाचल प्रदेश

14,27,365

View List

लक्षदीप

10,929

View List

मिजोरम

2,26,147

View List

उत्तराखंड

19,68,773

View List

बिहार

2,00,74,242

View List

दिल्ली

33,91,313

View List

असम

64,27,614

View List

चंडीगढ़

2,14,233

View List

नागालैंड

3,79,164

View List

ऊपर मैंने राज्यों का नाम और उन राज्यों के नागरिको का bpl list में नाम देखने के लिए वेबसाइट का link दिया है। आप जिस भी राज्य से हैं उसके सामने दिए हुवे “view list” पे क्लिक करके अपना district, block और पंचायत आदि select करके submit करते ही bpl list खुल जायेगा जिसमे आप अपना नाम सर्च कर सकते हैं।

पर ध्यान रहे इन सभी राज्यों के लिए अलग अलग वेबसाइट हैं इसलिए आपको अलग तरह से लेआउट देखने को मिलेगा। वेबसाइट पे जाने के बाद आप इस तरह का ऑप्शन खोजे जैसे bpl list, ration card details आदि और फिर इसपे क्लिक करके लिस्ट देख सकते हैं।

आइये कुछ अलग अलग राज्यों का bpl list कैसे देखते हैं step by step देखते हैं ताकि आपको कोई परेशानी न आये-

1. बीपीएल सूचि बिहार – BPL LIST BIHAR | Ration Card Bihar

अगर आप बिहार राज्य से है और bpl list bihar देखना चाहते हैं यानि बिहार बीपीएल सूची में आपका नाम है या नहीं तो इसके लिए बस आप अपने अपने मोबाइल या कंप्यूटर में कोई भी ब्राउज़र खोल लीजिये और google में सर्च कीजिये “New Bpl List Bihar” इसके बाद google में जो पहला-दूसरा रिजल्ट देखने को मिलेगा उसपे आप चले जाइये।

वेबसाइट पे जाने के बाद आप bpl list का आप्शन देखिये क्योकि अलग अलग राज्यों के लिए अलग अलग वेबसाइट पे ये आप्शन अलग जगहों पे रहता है। ज्यादातर वेबसाइट पे bpl list के जगह पे List of Beneficiaries (Housing for All scheme) लिखा रहता है।

अगर आपको ये आप्शन देखने को मिले तो इसी पे क्लिक करना है जिसका मतलब bpl list ही है। इसके बाद आप अपना जिला, पंचायत, गाँव आदि चुने और सबमिट करें।

इतना करते ही आपके सामने बिहार बिपिएल लिस्ट खुल जायेगा जिसमे आप अपना या अपने परिवार का नाम खोज सकते हैं और पता कर सकते हैं की आपका नाम bpl suchi में है या नहीं।

2. बीपीएल सूचि यूपी – BPL LIST UP | Ration Card UP

अगर आप उत्तर प्रदेश यानि UP से हैं और bpl list up में अपना नाम चेक करना चाहते हैं तो इसके लिए आप सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर में कोई भी ब्राउज़र खोलिए।

इसके बाद आप google में search कीजिये new bpl list UP और फिर जो पहला या दूसरा गवर्नमेंट साईट मिलेगा उसपे चले जाइये।
यहाँ पे आपको ध्यान देना है की आप किसी फालतू साईट पे न जाओ बल्कि उसी साईट पे जाएँ जो सरकारी डिपार्टमेंट का हो।

वेबसाइट पे जाने के बाद bpl list का आप्शन चुने और सभी डिटेल्स भरके अपना नाम चेक करें। अगर आपको UP राशन कार्ड लिस्ट देखने के लिए सही वेबसाइट खोजने में परेशानी हो रही है तो आप यहाँ क्लिक करें और वेबसाइट पे चले जाइये।

फिर आपसे आप्शन पूछा जायेगा की आप किस माध्यम से bpl list में अपना नाम देखना चाहते हैं राशन कार्ड शंख्या से या राशन कार्ड अन्य विवरण से। आप इन दोनों में से जिस भी तरीके से चेक करना चाहते हैं उसे चुने और अपना डिटेल्स भरके राशन कार्ड लिस्ट चेक करें।

ration card list up

जैसा की ऊपर फोटो में भी दिखाया गया है आपको एक छोटा सा फॉर्म भरना है जिसमे आपको अपना जिला, क्षेत्र, टाउन, मुखिया का नाम आदि सेलेक्ट करके खोजें पे क्लिक कर देना है। क्लिक करते हैं आपका राशन कार्ड up डिटेल खुल जायेगा।

3. बीपीएल सूचि झारखण्ड- BPL LIST Jh | Ration Card Jharkhand

अगर आप झारखण्ड राज्य के रहने वाले हैं और राशन कार्ड झारखण्ड में अपना नाम चेक करना चाहते हैं तो ये बहुत ही आसान है इसके लिए बस आप google में jharkhand bpl list सर्च करें और जो भी सुरु में गवर्नमेंट साईट देखने को मिले उसपे चले जाइये।

या फिर आप सीधे यहाँ क्लिक करें। क्लिक करते ही एक नया वेबसाइट खुलेगा Jharkhand government PDS System Secc Cardholders का।

इस वेबसाइट पे थोडा निचे एक फॉर्म दिखेगा जिसमे आप अपना डिटेल्स भरे जैसे आपका जिला, ब्लाक, गाँव, डीलर, राशन कार्ड का प्रकार आदि और captcha भरके “submit” पे क्लिक कर दीजिये।

ration card list jharkhand

submit करते ही आपका bpl detail खुल जायेगा और इसमे आप सब चेक कर पाओगे। अगर आपका नाम bpl list में नहीं होगा तो भी पता चल जायेगा यहाँ से।

4. बीपीएल सूचि छत्तीसगढ़- BPL LIST Cg | Ration Card Chhattisgarh

अगर आप Chhattisgarh के निवासी है और bpl list Chhattisgarh में अपना नाम या अपने परिवार का नाम चेक करना चाहते हैं तो आप google में डायरेक्टली छत्तीसगढ़ राशन कार्ड लिस्ट सर्च करें या फिर यहाँ क्लिक करें।

वेबसाइट खुलने के बाद छत्तीसगढ़ खाद्द सुरक्षा 2012 online पे क्लिक करें। इसके बाद एक नया पेज खुलेगा जिसमे राशन कार्ड की जानकारी पे क्लिक करके आप आपना राशन कार्ड डिटेल चेक कर सकते हैं।

chhattisgarh ration card list

तो इस तरह से छत्तीसगढ़ के नागरिक राशन कार्ड में अपना नाम चेक कर सकते हैं औअर पता लगा सकते हैं की उनका नाम लिस्ट में है या नहीं।

निष्कर्ष

तो दोस्त मैं उम्मीद करता हूँ की आप अछे से समझ गये होंगे की bpl suchi (बीपीएल सूचि) में अपना नाम कैसे चेक करते हैं और अब आप आसानी से bpl list यानि राशन कार्ड सूचि ऑनलाइन देख सकेंगे।

भारत सरकार द्वारा चलाई जाने वाली यह योजना गरीब परिवारों के लिए किसी वरदान से कम नहीं क्योकि इस योजना के तहत लोगो को फ्री में राशन या फिर बहुत कम पैसे में मिल जाता है। पहले सब कुछ ऑनलाइन नहीं था इसलिए लोगो को ब्लाक आदि जाना पड़ता था अपने राशन कार्ड का विवरण जानने के लिए।

पर जैसा की अब सब कुछ ऑनलाइन हो चूका है इसलिए राशन कार्ड विवरण भी ऑनलाइन घर बैठे देखा जा सकता है और इसके लिए न कही जाने की जरुरत है और न किसी को पैसे देने की जरुरत है।

इस पोस्ट में मैंने आपको बताया की कैसे आप ऑनलाइन bpl list, राशन कार्ड लिस्ट देख सकते हैं और अपने राशन कार्ड का विवरण जन सकते हैं। इस पोस्ट में बताया गया कोई भी जानकारी अगर आपको नहीं समझ में आया हो तो निचे कमेंट कर सकते हैं मैं जल्द ही आपकी सहायता करुँगा।

2 thoughts on “New BPL LIST 2019 | बीपीएल सूची में अपना नाम देखें | राशन कार्ड लिस्ट”

Leave a Comment